लोणार-पुणे बस सेवा फिर से शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर
प्रतिनिधि : फिरदोस खान पठान

लोणार: पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध लोणार शहर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। काफी समय से बंद पड़ी लोणार-पुणे एसटी बस सेवा को 23 जुलाई से दोबारा शुरू किया गया है। मेहकर डिपो द्वारा यह फेरी पूर्व में बंद कर दी गई थी, जिससे यात्रियों, छात्रों, मरीजों और पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
शिवछत्र मित्र मंडल के अध्यक्ष नंदुभाऊ मापारी ने इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए प्रादेशिक प्रबंधक रोहन पलंगे (अमरावती), विभाग नियंत्रक (बुलढाणा) और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (बुलढाणा) से फेरी को पुनः शुरू करने की मांग की थी। उनकी मांग को तात्कालिक रूप से स्वीकार करते हुए प्रादेशिक प्रबंधक रोहन पलंगे ने आदेश जारी कर दिए और लोणार-पुणे बस सेवा 23 जुलाई से फिर से बहाल कर दी गई।
यह रहेगा बस का समय और मार्ग:
- लोणार से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे
रूट: सुलतानपुर, बिबी, सिंदखेडराजा, नाव्हा, जालना, छ. संभाजीनगर, अहमदनगर, शिरूर होते हुए पुणे (शाम को गंतव्य पर पहुंचेगी) - पुणे से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे, सीधा लोणार के लिए रवाना
इस सेवा की बहाली से स्थानीय नागरिकों, छात्रों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रवासी सेवा संगठन के अध्यक्ष उस्मान शेख, सचिव भागात खरात और उपाध्यक्ष अशोक काटकर ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सेवा का भरपूर लाभ उठाएं।
