Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

हिंगोली में मानवता हुईं शर्मसार: सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, बाप-बेटे ने मिलकर किया नाबालिग का बलात्कार!

हिंगोली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर और शादी का झांसा देकर बाप-बेटे ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दीपक नागपूरे (पिता) और मंगेश नागपूरे (बेटा) पर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की मध्यप्रदेश के बैतुल जिले की रहने वाली है। उसकी आरोपी युवक से वीप्ले ऐप पर दोस्ती हुई थी, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गई। युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर हिंगोली बुलाया। वहां आरोपी बाप-बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, युवती को पहले मंगेश नागपूरे ने शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद मंगेश के पिता, दीपक नागपूरे ने भी पीड़िता को शर्त रखी कि अगर बेटे से शादी करनी है तो उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने होंगे, और दोनों ने मिलकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद पीड़िता ने उनसे छुटकारा पाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। अंततः उसने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button