अपनी अकेली नाबालिग बेटी को देखकर पिता के आंखों में उतरा हवस का खून, धमकी देकर रौंद दी मासूम की इज़्ज़त

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सदमा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक जुर्म अंजाम दिया। घटना हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव में हुई, जहाँ आरोपी ने अपनी इंटरमीडिएट की छात्रा बेटी का अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ यौन हिंसा की।
पीड़िता की माँ उस समय अपने मायके गई हुई थी, जबकि उसका भाई स्कूल में था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे, आरोपी पिता ने बेटी को कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पिता-पुत्री के रिश्ते की दुहाई दी, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी। जुर्म करने के बाद, उसने बेटी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।
डरी-सहमी पीड़िता ने फोन कर अपनी माँ को पूरी घटना के बारे में बताया। माँ के होश उड़ गए और वह तुरंत घर लौटी। इसके बाद, वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुँची, जहाँ आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब पुलिस आगे की जाँच कर रही है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल समाज के लिए एक कलंक है, बल्कि परिवारिक संबंधों में बढ़ रही ऐसी विकृत मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस और प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने की माँग की जा रही है।
