Breaking NewsCrime NewsUttar Pradesh

इंसानियत हुई तार-तार: मां ने बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 55 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर लेटी थी, तभी उसका बेटा शराब के नशे में आया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से वह बेहद डरी हुई और मानसिक रूप से परेशान है।

बुधवार को महिला ने बरौर थाने में जाकर इसकी शिकायत की, जिसके बाद सीओ राजीव सिरोही और थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि मां रुपये मांगती थी, इसलिए झूठा केस किया गया है।

गौरतलब है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। करीब आठ साल पहले अपने बड़े भाई की विधवा पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वह जेल जा चुका है। महिला का शव डेरापुर क्षेत्र में मिला था। वह तब से जमानत पर बाहर था और गाजियाबाद में भाई के साथ फैक्ट्री में काम कर रहा था। हाल ही में वह गांव लौटा था।

बरौर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तोड़ता है, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर करता है कि नशा और अपराध कैसे इंसान को हैवान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button