Breaking NewsJalna

जालना के विशाल कॉर्नर परिसर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट में गंभीर वार; आरोपी फरार

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के विशाल कॉर्नर परिसर में बुधवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई। संघर्ष टी हाउस के सामने एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैयद आसिफ (उम्र 24 वर्ष, निवासी गोपालपुरा) और उसके एक अन्य अज्ञात साथी ने बलीराम भरत इंगळे (उम्र 23 वर्ष) पर अचानक हमला किया। आरोपियों ने बलीराम के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही घायल बलीराम इंगळे को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फरार आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

घटना के बाद विशाल कॉर्नर परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button