Breaking NewsJalna

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के माध्यम से जिले में रासायनिक आपदा पर टेबल-टॉप एक्सरसाइज और मॉक ड्रिल संपन्न

जालना/कादरी हुसैन

मा. जिला कलेक्टर तथा अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं निवासी उपजिलाधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 05 फरवरी 2026 को जालना जिले के अंबड तालुका स्थित अंकुशनगर में “कर्मयोगी अंकुशराव टोपे सहकारी साखर कारखाना” (रासायनिक कारखाना) में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के माध्यम से जिलेस्तरीय रासायनिक आपदा पर टेबल-टॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री राजेश टोपे, पूर्व मंत्री (सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न शासकीय अधिकारियों तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के दल के परिचय से हुई। इसके पश्चात NDRF दल द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें संबंधित सभी घटकों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं।

इस मॉक ड्रिल में इथेनॉल टैंक एवं पाइपलाइन से रिसाव होकर कारखाना परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति मानकर अभ्यास किया गया। इस दौरान NDRF दल ने इथेनॉल के मटेरियल सेफ्टी डेटा शीट (MSDS) की जानकारी दी तथा वास्तविक आपातकालीन प्रबंधन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जनजागरूकता बढ़ाना तथा त्रुटि विश्लेषण (Gap Analysis) करना था। मॉक ड्रिल के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात NDRF दल द्वारा बचाव कार्य में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं साधनों की जानकारी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संचालनालय के अंतर्गत श्री उमाकांत पारधी, उपविभागीय अधिकारी, अंबड; श्री विजय चव्हाण, तहसीलदार, अंबड; श्री पी. वी. सुरसे, सह निदेशक; श्री नंदकिशोर देशमुख, उप निदेशक; श्री दीपक काजळकर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, जालना; डॉ. दयानंद कांबळे, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी; श्री आकाश तलवडकर, सहायक निदेशक; सौ. शीतल गायकवाड, सहायक निदेशक सहित सभी संबंधित विभाग प्रमुख एवं कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button