अमरावती शर्मसार: 5 दरिंदों ने 16 साल की नाबालिग को नोचा, ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर किया बार-बार सामूहिक बलात्कार!

अमरावती/प्रतिनिधि
अमरावती जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चांदूर रेलवे पुलिस स्टेशन की हद में हवस के भूखे 5 भेड़ियों ने एक 16 साल की मासूम को अपनी शिकार बनाया। इन दरिंदों ने बदनामी का डर दिखाकर न सिर्फ नाबालिग की अस्मिता को तार-तार किया, बल्कि उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया।
पाप का यह घड़ा तब फूटा, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को बेड़ियों में जकड़ लिया है।
साजिश के तहत बनाया शिकार: क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना अमरावती के चांदूर रेलवे पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता का गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसी बात की भनक इन पांचों आरोपियों को लग गई। बस फिर क्या था, इसी राज़ को उन्होंने हथियार बना लिया।
‘घर पर बता देंगे’…. धमकी देकर लूट ली इज्जत
आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। वे उसे धमकाते थे— “तेरा लड़के के साथ लफड़ा है, हमें सब पता है। अगर हमारी बात नहीं मानी तो घर पर बता देंगे, तेरी बदनामी कर देंगे।”
समाज और परिवार में बदनामी के डर से वह 16 साल की बच्ची सहम गई और उसने अपनी जुबान बंद रखी। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उन पांचों नराधमों ने उसके साथ हैवानियत का नंगा नाच किया।
गर्भवती होने पर खुला दरिंदगी का राज
लगातार हो रहे शारीरिक शोषण के कारण नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद इस घिनौने अपराध पर पड़ा पर्दा उठ गया। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और मामला पुलिस तक पहुंचा। चांदूर रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सामूहिक दुष्कर्म और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया। गुनाह दर्ज होते ही पुलिस ने जाल बिछाया और सभी पांचों आरोपियों की मुसकें कस दीं। फ़िलहाल पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।
इस घटना ने पूरे अमरावती को झकझोर कर रख दिया है। एक 16 साल की बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत से लोगों में भारी आक्रोश है और पीड़ित परिवार आरोपियों के लिए कठोरतम सजा की मांग कर रहा है।
