Breaking NewsKannad

कन्नड़: 6 साल के माज मुन्ना शेख ने रखा पहला रोज़ा, नगराध्यक्षा फरीन जावेद शेख ने दी मुबारकबाद

कन्नड/अशरफ़ अली 

पवित्र रमज़ान माह के दौरान कन्नड़ शहर के माज मुन्ना शेख ने महज़ 6 साल की उम्र में अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया। इस खास मौके पर परिवार में खुशी का माहौल रहा।

रोज़ा पूरा करने पर रिश्तेदारों और परिचितों ने माज मुन्ना शेख को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएँ कीं। नन्ही उम्र में रोज़ा रखने की उनकी हिम्मत और जज़्बे की सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर कन्नड़ शहर की नगराध्यक्षा फरीन जावेद शेख ने भी माज मुन्ना शेख को मुबारकबाद दी और उनके लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

साथ ही खासदार टाइम्स के कन्नड़ तालुका प्रतिनिधि सैय्यद अशरफ अली ने भी माज मुन्ना शेख को बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की प्रशंसा की।

रमज़ान के इस पवित्र माह में नन्हे बच्चों द्वारा रखे जा रहे रोज़े समाज में धार्मिक जागरूकता और संस्कारों की मिसाल बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button