Breaking NewsDelhiInternationalJammu & KashmirPolitics

एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर की फायरिंग; 3 निष्पाप भारतीय नागरिकों की मौत

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया है। 6 मई की रात को भारत की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर जबरदस्त फायरिंग की। पाक सेना ने तोप से गोले दागे और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें तीन निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

फायरिंग में गई तीन जानें
पाक गोलीबारी में सगरा, मेंढर निवासी मोहम्मद आदिल, बालाकोट के सलीम हुसैन और मोहल्ला सरदारां की मनकोटरूबी कौर की मौत हो गई। हमले के बाद सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है।

13वीं बार तोड़ा सीजफायर
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 24 से लेकर 5 मई तक कुल 12 बार पाक सेना ने संघर्षविराम तोड़ा और अब 6 मई की रात 13वीं बार फायरिंग की।

भारत ने दी थी चेतावनी
30 अप्रैल को भारत के मिलिट्री ऑपरेशन्स के महानिदेशक ने पाकिस्तान को हॉटलाइन पर चेतावनी दी थी कि वह बिना उकसावे के LOC पर गोलीबारी न करे। लेकिन पाकिस्तान नहीं माना और लगातार संघर्षविराम उल्लंघन करता रहा।

सेना अलर्ट मोड पर
लगातार हो रही पाकिस्तानी फायरिंग के चलते भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना की निगरानी बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button