Breaking NewsCrime NewsJalna

तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार; तीन धारदार व तीक्ष्ण तलवारें जब्त, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन

जालना जिले में अवैध धारदार हथियार एवं तलवार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जानकारी एकत्र कर कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव तथा उनकी टीम को निर्देश दिए थे। पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, स्थानीय अपराध शाखा जालना ने टीम गठित कर इस प्रकार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मार्गदर्शन किया था।

दिनांक 11/03/2026 को अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों की जानकारी लेते समय एक गुप्त सूचना मिली कि अनिल किशोर मोरे (उम्र 20 वर्ष), निवासी बोधलापुरी ता. घनसावंगी, हाल निवासी संजय नगर, जालना संजय नगर क्षेत्र में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे उसके घर के पास से हिरासत में लिया। उससे तलवारों के बारे में पूछताछ करने पर उसने 5300 रुपये कीमत की तीन धारदार व तीक्ष्ण तलवारें पुलिस के समक्ष पेश कीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ कदीम पुलिस थाना, जालना में अपराध दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश उबाळे, सचिन खामगळ, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ, तथा पुलिस कर्मी रमेश राठोड, प्रभाकर वाघ, लक्ष्मीकांत आडेप, इरशाद पटेल, संदीप चिंचोले, धीरज भोसले और सौरभ मुळे (स्थानीय अपराध शाखा, जालना) द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button