डॉ. नदीमा सय्यद MBBS (DGO)के सिटी हॉस्पिटल में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जालना/कादरी हुसैन
शहर के पुराने जालना क्षेत्र स्थित सिटी हॉस्पिटल में दूसरे वर्धापन दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का नेतृत्व प्रख्यात स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नदीमा सय्यद (MBBS, DGO) द्वारा किया जाएगा।
यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शनिवार, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच और मार्गदर्शन पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसूति पूर्व चिकित्सा, मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं, गर्भाशय व गर्भ पिशवी के विकार, बांझपन (वंधत्व) की जांच, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) से जुड़ी समस्याएं तथा परिवार नियोजन संबंधी मार्गदर्शन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इसके अलावा महिलाओं के अन्य सभी सामान्य व विशेष रोगों की जांच कर विशेषज्ञ सलाह भी दी जाएगी, जिससे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और समय पर उपचार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
सिटी हॉस्पिटल के डॉ. नदीमा सय्यद (MBBS.DGO) ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
पता : उड्डाणपुल से रेलवे स्टेशन रोड, पेट्रोल पंप के पास, जुना जालना, महाराष्ट्र
संपर्क : 8378896890
