Breaking NewsJalna

जामवाड़ी शिवार में गन्ने की फसल में भीषण आग; किसान का लाखों का नुकसान

तेज गर्मी के कारण गन्ने के खेत में लगी आग; दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जालना/कादरी हुसैन

दि 6 मई, बुधवार दोपहर को जालना–देऊळगांव राजा रोड स्थित जामवाड़ी शिवार में माऊली होटल रेस्टोरेंट के पीछे गन्ने के खेत में भीषण आग लगने की घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास घटी। मई महीने की बढ़ती गर्मी के कारण आग लगने की प्राथमिक आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कुछ ही पलों में गन्ने का खेत विकराल रूप धारण कर गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत बोरवेल के पाइप और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और अत्यधिक गर्मी के कारण आग तेजी से फैलती गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खेत मालिक ने दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

इस आग में किसान सुधाकर पाटीलबा वाडेकर की लगभग दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। उन्होंने करीब 3 से 3.5 लाख रुपये के नुकसान की जानकारी दी है।

वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण जिले में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई हैं।

इस बीच, अपने बच्चों की तरह संभाली गई और पूरी तरह तैयार गन्ने की फसल जलकर खाक हो जाने से किसान ने शासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button