नशा के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन और गोलियां बरामद; 23,480 रुपये का मुद्देमाल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सदर बाजार डीबी पथक की धड़ाकेबाज कारवाई

जालना/कादरी हुसैन
दिनांक 04/05/2026 को सदर बाजार पुलिस थाने के डीबी पथक प्रमुख पोउपनि श्री सचिन सानप अपने स्टाफ के साथ पुलिस थाने में मौजूद थे। इसी दौरान करीब 3:00 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर रोड स्थित संजरी सप्लीमेंट गोदाम में एक व्यक्ति नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले TERMIVA (MEPHENTERMINE SULFATE INJECTION) नामक गुंगीकारक इंजेक्शन तथा नशीली गोलियों की अवैध बिक्री कर रहा है।
सूचना की पुष्टि होने के बाद पोउपनि सचिन सानप ने इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक श्री संदीप भारती को दी। उनके आदेशानुसार खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों, पंचों तथा पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर दोपहर 3:30 बजे उक्त गोदाम पर छापा मारा गया।
छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक शेख जमीर शेख जहीर (उम्र 30 वर्ष, निवासी कानडी वस्ती, अग्रसेन नगर के पास, जालना) के कब्जे से नशे में इस्तेमाल होने वाले TERMIVA (MEPHENTERMINE SULFATE INJECTION) की 20 बोतलें तथा नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 23,480 रुपये कीमत का मुद्देमाल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री तेगबीरसिंह संधु तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में और पुलिस निरीक्षक श्री संदीप भारती के नेतृत्व में डीबी पथक प्रमुख पोउपनि सचिन सानप, पोहेकॉ/1393 नजीर पटेल, पोकॉ/963 दुर्गेश गोफणे, पोकॉ/230 अजीम शेख, पोकॉ/1519 गणेश तेजनकर, पोकॉ/1446 राहुल कटकम, पोकॉ/1698 धनंजय लोढे एवं मपोकॉ दीपाली भागवत ने अंजाम दी।
