Breaking NewsCrime NewsKannad

कन्नड़ शहर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी | 6 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त

कन्नड़/अशरफ़ अली 

शहर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पांढरी मोहल्ला इलाके में चल रहे तिर्रट जुए के अड्डे पर छापा मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश के पत्ते और महंगे मोबाइल फोन सहित हजारों रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नड़ शहर पुलिस थाना में तैनात सहायक फौजदार गणेश भिकचंद जैन ने सरकारी फिर्याद दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 मई 2026 की रात पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता अग्निहोत्री को गुप्त मुखबिर से सूचना मिली कि पांढरी मोहल्ला स्थित एक बंद कमरे में कुछ लोग पैसों पर तिर्रट नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पंचों को साथ लेकर पुलिस टीम ने रात करीब 1:25 बजे छापा मारा। पुलिस को मौके पर 8 लोग गोलाकार बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस की भनक लगते ही दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे के दरवाजे से फरार हो गए, जबकि 6 लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिजवान इब्राहीम शेख, सईदखान जमीरखान पठाण, इमरान शेख सलीमोदीन, राजा रशीद पठाण, आवेज हारुण शेख और ईरफान अली मुश्ताकअली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों से नगदी रकम, ताश के पत्ते और विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button