Breaking NewsCrime NewsKannad
शिकायत मिलते ही 1 घंटे में आरोपी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कन्नड़ | अशरफ़ अली
कन्नड़ शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम जामडी घाट निवासी किसान विनायक गणेशराव बाराळ की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।
पुलिस ने त्वरित जांच शुरू करते हुए आरोपी का पता लगाया और चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित उसे हिरासत में ले लिया। शिकायत दर्ज होने के लगभग एक घंटे के भीतर ही वाहन बरामद कर लिए जाने से पीड़ित किसान को बड़ी राहत मिली।
पुलिस की सतर्कता और तेजी से की गई कार्रवाई के कारण चोरी का मामला शीघ्र सुलझ गया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
