Breaking NewsMaharashtraMumbai

महाराष्ट्र में बारिश का जोर बढ़ेगा, हाई अलर्ट जारी; अगले 24 घंटे भारी

मुंबई | प्रतिनिधि 

महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, ठाणे, नासिक, विदर्भ सहित राज्य के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कोंकण तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ आगामी दिनों में बारिश और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button