AurangabadBreaking NewsPolitics

NEET आंदोलन के बाद अब E20 नीति पर कॉकरोच जनता पार्टी का फोकस, चुनाव नहीं बल्कि जनदबाव की रणनीति

औरंगाबाद | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर करीब 37 दिनों तक चले आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी नई रणनीति की घोषणा की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल चुनावी राजनीति में उतरने के बजाय जनहित के मुद्दों पर ‘दबाव समूह’ (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगा।

संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने औरंगाबाद में आयोजित बैठक के दौरान बताया कि अब कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य फोकस इथेनॉल मिश्रित ईंधन (E20) नीति, बढ़ती बेरोजगारी और झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर रहेगा।

दो दिवसीय बैठक में संगठन की कोर टीम भविष्य की रणनीति पर मंथन कर रही है। संगठन ने कहा कि वह किसी भी चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगा, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और संबंधित संस्थाओं पर दबाव बनाएगा।

कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि देश में जवाबदेही और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनआंदोलन को मजबूत करना समय की जरूरत है।

अभिजीत दीपके ने दावा किया कि देश में राजनीतिक दलों और प्रमुख संस्थाओं पर जनता का भरोसा कम हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को देशभर से व्यापक समर्थन मिला और अब संगठन शिक्षा, रोजगार तथा E20 नीति जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button