Breaking NewsJalna

प्रभाग क्रमांक 8 का राजमहल पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर रोशन; नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले के प्रयासों से बंद स्ट्रीट लाइटें शुरू; श्रद्धालुओं व नागरिकों को राहत

जालना | कादरी हुसैन

प्रभाग क्रमांक 8 स्थित राजमहल पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को आखिरकार पूर्ववत शुरू कर दिया गया है। श्रावण मास के प्रारंभ के मद्देनजर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं तथा परिसर के नागरिकों को रात के समय आवागमन में अंधेरे के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिली है।

परिसर में बंद पड़ी पथदिवों की समस्या को लेकर नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले ने मनपा प्रशासन के स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया। उनके विशेष प्रयासों के बाद मनपा की उप अभियंता कोमल गावंडे के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग के कर्मचारी तोहित पठाण, सरफराज पठाण तथा मनपा के लाइनमैन ने परिसर की बंद स्ट्रीट लाइटों को शुरू कराया।

स्ट्रीट लाइटें शुरू होने के बाद राजमहल पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर रात के समय रोशनी से जगमगा उठा है। इससे श्रावण मास में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के नागरिकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगरसेवक कल्याण भदनेकर, अमोल धानोरे, मुकेश भैया जांगड़े, राजेश भैया देवावाले, संजय भैया मिसाळ, मनोज भाऊ बुगडाने सहित अन्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नागरिकों ने बंद पथदिवे शुरू कराने के लिए नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले तथा मनपा विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button