AurangabadBreaking NewsKannadPolitics

बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल; इम्तियाज जलील ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

कन्नड़ तालुका के वाघूलखेड़ा (पिशोर) गांव में बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में सय्यद परिवार की तीन महिलाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। मृतकों की पहचान फरजाना हमीद सय्यद, तस्लीम मुख्तार सय्यद और अलमिरा हनीफ सय्यद के रूप में हुई है। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद सय्यद इम्तियाज जलील ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान इम्तियाज जलील ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनके दुख में सहभागी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार अकेला नहीं है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा तो एमआईएम पार्टी उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

घटना से वाघूलखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button