AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद में हाईप्रोफाइल चोरी का मामला, बहू पर 32.20 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी का आरोप

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

शहर में एक हाईप्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। एक परिवार ने अपनी बहू पर घर में रखे हीरे, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने अपने सगे भाई की मदद से ससुराल के घर से करीब 32 लाख 20 हजार रुपये का कीमती सामान चोरी किया और बाद में मायके चली गई। मामले में जवाहरनगर पुलिस ने महिला और उसके भाई के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 मई से 5 जुलाई के बीच जवाहरनगर थाना क्षेत्र के चेतनानगर, काल्डा कॉर्नर इलाके में हुई। शिकायतकर्ता संजय ताराकुमार टिबडीवाला (63) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मेघा सौरभ टिबडीवाल, निवासी सूरत, गुजरात और उसके भाई आदित्य सतीश गर्ग को मामले में संदिग्ध आरोपी बनाया है।

शिकायत के मुताबिक, मेघा चेतनानगर स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान उसे मायके ले जाने के लिए उसका सगा भाई आदित्य औरंगाबाद आया था। आरोप है कि दोनों भाई-बहन ने आपसी मिलीभगत से घर की अलमारी और बैग में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी किए गए सामान में हीरे का हार, सोने के विभिन्न हार, चूड़ियां, बोरमाल, सोने के सिक्के और 20 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इन सभी सामानों की कुल कीमत करीब 32 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

दागिने गायब होने पर परिवार ने पहले खुद की पूछताछ

घर से आभूषण और नकदी गायब होने का पता चलने के बाद परिवार ने शुरुआत में इसे पारिवारिक और रिश्तेदारी का मामला मानते हुए बहू और उसके मायके वालों से संपर्क किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आभूषण वापस मिलने की उम्मीद में उनसे पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इसके बाद संजय टिबडीवाला ने जवाहरनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बहू मेघा और उसके भाई आदित्य के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस निरीक्षक सचिन कुंभार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वाघ मामले की आगे जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button