अकोला–लोणार ई-शिवाई नई दिन फेरी यात्रियों की सेवा में शुरू

लोणार/फिरदोस खान पठाण
विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोणार के लिए यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, प्रवासी सेवा संगठन लोणार द्वारा राज्य परिवहन महामंडल के केंद्रीय कार्यालय से नई फेरी शुरू करने की मांग की गई थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए दिनांक 22 दिसंबर 2025, सोमवार से अकोला आगार की अकोला–लोणार एकमात्र नई ई-शिवाई दिन फेरी शुरू की जा रही है।
यह फेरी अकोला से सुबह 9.00 बजे रवाना होकर पातुर, मेडशी, मालेगांव, डोणगांव और मेहकर मार्ग से दोपहर 12.30 बजे लोणार पहुंचेगी। वहीं लोणार से दोपहर 1.00 बजे अकोला के लिए प्रस्थान करेगी और शाम 4.30 बजे अकोला पहुंचेगी।
लोणार के लिए शुरू की गई इस एकमात्र ई-शिवाई फेरी का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील प्रवासी सेवा संगठन के अध्यक्ष उस्मान शेख, सचिव भागवत खरात और उपाध्यक्ष अशोक काटकर ने यात्रियों से की है। साथ ही उन्होंने राज्य परिवहन महामंडल का आभार भी व्यक्त किया है।
