Breaking NewsCrime NewsMadhya Pradesh

मंदसौर हाईवे सेक्स कांड: BJP नेता मनोहर धाकड़ ने कहां वो वायरल वीडियो AI जनरेटेड है 

मंदसौर (मध्य प्रदेश): हाईवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को अदालत से जमानत मिल गई है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें कथित रूप से महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। अब जमानत मिलने के बाद मनोहर धाकड़ और उनके वकील ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए उसे “AI से निर्मित” बताया है।

वकील ने बताया साजिश, फॉरेंसिक जांच की मांग
BJP नेता मनोहर धाकड़ का केस देख रहे वकील संजय सोनी ने कहा कि सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर उनके मुवक्किल को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वीडियो की अब तक फॉरेंसिक जांच नहीं हुई है, जबकि यह जरूरी है क्योंकि आज के AI युग में किसी भी वीडियो को एडिट करना आसान हो गया है।

धाकड़ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- इमेज खराब हो रही थी, इसलिए छिपा रहा
जमानत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए मनोहर धाकड़ ने वायरल वीडियो को “बिलकुल फर्जी” बताया और कहा कि इसका सच फॉरेंसिक जांच के बाद सामने आ जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में जो कार दिखाई दे रही है, वह कभी उनकी थी लेकिन अब वह बेच दी गई है। जब उनसे पूछा गया कि वे इतने दिनों तक क्यों गायब थे, तो उन्होंने कहा कि उनकी छवि धूमिल हो रही थी, इसलिए वे सामने नहीं आए।

NHAI ने की कार्रवाई, तीन कर्मचारी बर्खास्त
वहीं, वीडियो के वायरल होने के मामले में NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने कार्रवाई करते हुए उस सीसीटीवी मॉनिटरिंग कंपनी के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक किया था।

BJP ने बनाई दूरी
मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर धाकड़ से किनारा कर लिया है। मंदसौर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने साफ किया कि मनोहर धाकड़ पार्टी के किसी भी स्तर पर पदाधिकारी नहीं हैं।

यह मामला फिलहाल जांच के दौर में है और वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button