मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोणार में भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
“145 रक्तदाताओं की उत्साही भागीदारी; समाज के विभिन्न घटकों का योगदान”

लोणार: (प्रतिनिधि–फिरदोस खान पठान) मिलाद-उन-नबी (स.अ.व.) के पवित्र अवसर पर जमिअत-ए-उलमा-ए-हिंद, लोणार की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 5 सितम्बर 2025 को बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 145 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया। इस रक्तदान से लगभग 400 मरीजों को जीवनदान मिल सकता है।

शिविर में महिला-पुरुष, विद्यार्थी, सैनिक छात्र और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोणार शहर के प्रख्यात समाजसेवक प्रकाश भाऊ मापारी, भूषण भाऊ, नितीन शिंदे, साहेबराव पाटोले, हाजी शेख मसूद सेठ, पुलिस निरीक्षक निमिष मेहेत्रे, इमरान खान, नगरसेवक आबेद खान, निसार शेख, इंदिरा गांधी अध्यक्ष शेख गफ्फार सेठ, गुलाब सरदार, गफूर सेठ, जफर भाई सहित कई मान्यवरों की उपस्थित में किया गया।
शिविर की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता शेख हारून शेख जाफर ने रक्तदान करके की। वहीं, रिजवान जड्डा ने रक्तदान कर 100 बार रक्तदान पूरा किया। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर कई नए युवाओं और नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया और मानवता की सच्ची सेवा की।
शिविर के लिए डॉक्टरों की अनुभवी टीम, सुरक्षित जांच और रक्तसंग्रह की व्यवस्था अमृता ब्लड सेंटर, छत्रपती संभाजीनगर की ओर से जियाउलहक नुरुलहक के मार्गदर्शन में की गई थी। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
लगातार 14 वर्षों से जारी यह रक्तदान परंपरा इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे लोणार शहर में संतोष और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। रक्त की निर्मिति केवल मानव शरीर में होती है, इसलिए इसका महत्व असाधारण है।
शिविर की सफलता में योगदान देने वाले:
रिजवान खान करामत खान, वसीफ खान, अल्ताफ हुसैन सर, शेख इकबाल भाई, साबीर अली, वसीम खान सर, अलीम सर, इजहार खान, हाफिज तारिक, हाफिज अनीस, हाफिज राजिक, हाफिज अयाज, हाफिज अब्दुर रहीम, डॉ. नकीब खान सहित सभी कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किया।
प्रतिक्रिया
“रक्तदान से अनेक मरीजों की जान बच सकती है। इसलिए रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सच्ची मानव सेवा है।”
— एड. रिजवान जड्डा
