Breaking NewsCrime NewsUttar Pradesh

अश्लील फिल्में देखकर बिगड़ी कानपुर की कतवार, 12 साल के लौंडे ने 6 साल की मासूम को बनाया शिकार!

कानपुर के जाजमऊ इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां महज 12 साल के एक नाबालिग ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। वहीं उसका 8 वर्षीय साथी बाहर पहरा दे रहा था। घटना बुधवार रात छबीलेपुरवा इलाके में घटी, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दोनों किशोर चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को एक सुनसान मकान में ले गए।

सुनसान जगह पहुंचते ही 12 साल का लड़का बच्ची के साथ दरिंदगी करने लगा, जबकि उसका 8 साल का साथी बाहर निगरानी करता रहा। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान 8 साल का लड़का भाग निकला, लेकिन आरोपी किशोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने फरार बच्चे को भी हिरासत में ले लिया।

बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में दोनों किशोरों ने कबूला है कि वे अक्सर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते थे और उसी के प्रभाव में यह घिनौनी वारदात अंजाम दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button