Breaking NewsCrime NewsThane

ठाणे में BMW से 32 करोड़ का ड्रग्स बरामद, नगर निगम का लोगो बना तस्करी का हथियार

मुंबई: ठाणे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 32 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह तस्करी महंगी BMW कार के जरिए की जा रही थी, जिस पर ठाणे महापालिका का लोगो लगाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, भिवंडी से यह मादक पदार्थ अलग-अलग रास्तों से भेजे जाने वाले थे। अवजड़ मालवाहन के आड़ में यह तस्करी की जा रही थी। जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस काम में एक अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों — तनवीर अहमद अंसारी और महेश देसाई — को गिरफ्तार किया है। तनवीर पर पहले से मादक पदार्थ तस्करी के दो मामले दर्ज हैं, जबकि महेश देसाई पर मादक पदार्थ तस्करी के अलावा मोक्का कानून के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

तनवीर मुंब्रा का निवासी है, जबकि महेश देसाई कोल्हापुर जिले के आजरा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को आरोपियों के राजनीतिक संबंध होने की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button