BiharBreaking NewsPolitics

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा का गढ़ भेदा

बिहार | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 35 प्रतिशत से भी कम मतदान दर्ज किया गया, जिसके चलते परिणाम को लेकर कई तरह के अनुमान और राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं।

32 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 मत प्राप्त हुए।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रशांत किशोर को बधाई देते हुए लिखा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। उन्होंने जनता के फैसले का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को जीत की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि पिछली बिहार विधानसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले प्रशांत किशोर ने इस बार उपचुनाव में भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। अब राजनीतिक विश्लेषक इस जीत को बिहार की आगामी राजनीति और विधानसभा चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button