अंबड तालुका के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश

अंबड | जावेद डावरगावकर
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के मा. सांसद कल्याणराव काले के मार्गदर्शन में तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा. कल्याणराव दळे के नेतृत्व में, कांग्रेस के अंबड तालुका अध्यक्ष मा. कल्याण तार्डे की उपस्थिति में अंबड तालुका के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वालों में सचिन पवार, अविनाश चव्हाण, अनिल चव्हाण, अमोल राठोड, सचिन राठोड, रोशन राठोड, शांतीलाल चव्हाण, सुरेश चव्हाण, विकास चव्हाण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी नए कार्यकर्ताओं का सत्कार कर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बदर चाऊस, जिला महासचिव शांतीलाल बनसोडे, राजाभाऊ कुलकर्णी, रऊफभाई परसुवाले, सुनील चौधरी, प्रदेश कमेटी के महासचिव एडवोकेट राम कु-हाडे, किसान कांग्रेस के भागवत घाटे, जालना तालुका अध्यक्ष कृष्णा पडुळ, घनसावंगी तालुका अध्यक्ष श्रीरंग कामटे, ओबीसी कांग्रेस अंबड तालुका अध्यक्ष दिलीप चव्हाण, कांग्रेस ओबीसी सेल के जालना जिला प्रभारी श्यामराव राठोड, पिछड़ा वर्ग सेल के अंबड तालुका अध्यक्ष भागीनाथ घुले, शेख वसीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
