AurangabadBreaking NewsPolitics
संजय केणेकर ने पुलिस आयुक्त को सौंपी शिकायत, इम्तियाज जलील पर केस दर्ज करने की मांग

औरंगाबाद – पवित्र श्रावण मास और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मांसबंदी लागू रहती है। इसके बावजूद पूर्व सांसद इम्तियाज जलील द्वारा खुलेआम मांस खाने का सार्वजनिक आमंत्रण दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक संजयजी केणेकर ने औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार से मुलाकात कर लिखित तक्रार निवेदन सौंपा।
केणेकर ने अपनी शिकायत में कहा कि जलील के इस कदम से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस प्रकरण के बाद शहर की राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
