भारत के टॉप 10 भ्रष्ट विभाग उजागर — पहला नंबर आपको हैरान कर देगा
कौन खा रहा है जनता का हक? रिपोर्ट में खुली टॉप 10 विभागों की पोल

भारत में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इस नई रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। जनता की शिकायतों, मीडिया रिपोर्टों, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल और लोकपाल/लोकायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर NCIB ने देश के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी की है। यह लिस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर की गई, जिसने देशभर में बहस छेड़ दी है।
1. पुलिस विभाग – भ्रष्टाचार का पर्याय
पुलिस विभाग पर रिश्वत लेना, फर्जी केस दर्ज करना, FIR से बचना, सड़क चेकिंग में अवैध वसूली, पीड़ित से न्याय के बदले पैसों की मांग, और ज़मीन विवाद में पक्षपात जैसे गंभीर आरोप हैं।
2. राजस्व विभाग
तहसील और भूमि रिकॉर्ड में फर्जी रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, नामांतरण और खतौनी निकालने में रिश्वत लेना यहां आम बात है।
3. नगर निगम / नगर पालिका
भवन नक्शा पास करने में रिश्वत, सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अवैध निर्माण को नजरअंदाज करने और बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं।
4. ग्राम पंचायत / ब्लॉक स्तर
प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, राशन कार्ड, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजनाओं में भारी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं।
5. बिजली विभाग
मीटर रीडिंग में हेराफेरी, फर्जी बिलिंग, कनेक्शन में देरी और खराब लाइन को रिश्वत के बिना ठीक न करने जैसी शिकायतें आम हैं।
6. सड़क परिवहन विभाग (RTO)
बिना टेस्ट के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण में रिश्वत और अनफिट वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देना इस विभाग की बदनाम पहचान है।
7. सरकारी अस्पताल / स्वास्थ्य विभाग
दवा आपूर्ति में घोटाले, डॉक्टर की अनुपस्थिति, मरीजों को निजी अस्पताल भेजना और महंगी दवाएं लिखकर कमीशन कमाना यहां के बड़े आरोप हैं।
8. शिक्षा विभाग
शिक्षक भर्ती घोटाले, फर्जी उपस्थिति और निजी स्कूलों से सांठगांठ ने इस विभाग की छवि धूमिल की है।
9. आवास एवं शहरी विकास विभाग
निर्माण ठेकों और टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं।
10. कर विभाग (Income Tax, GST)
छापों से बचाने के लिए लेन-देन, फर्जी रिटर्न और व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप इस विभाग पर है।
बिचौलियों और नेताओं की भूमिका
रिपोर्ट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार का स्तर राज्य और जिले के अनुसार अलग-अलग होता है। इसमें केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि बिचौलिए और स्थानीय नेता भी शामिल होते हैं। उनकी वजह से रिश्वत की रकम कई बार 2 से 5 गुना तक बढ़ जाती है, जिसमें एक हिस्सा अफसरों के पास और बाकी बिचौलियों की जेब में चला जाता है।
यह लिस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा और नाराज़गी का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं — “क्या देश में ईमानदारी अब सिर्फ किताबों में रह गई है?”
