Breaking NewsJalnaSports–Education–Health

म.न.पा. मुर्गी तालाब स्कूल में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई

जालना/कादरी हुसैन

जालना के मुर्गी तालाब क्षेत्र स्थित महानगरपालिका विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापिका अख्तर जहां कुरैशी ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मतीन कुरेशी और सफिया बेग उपस्थित थे।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक संस्था के “समता सप्ताह” के अंतर्गत दिनांक 8 से 14 अप्रैल 2026 के दौरान महानगरपालिका की ओर से संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) को फ्रेम करके प्रत्येक विद्यार्थी और पालकों को वितरित किया गया। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया।

मुख्याध्यापिका अख्तर जहां कुरैशी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षिका ज्योति वाघ ने संविधान के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम का संचालन शिरीन समीना ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अब्दुल वहिद जावेद ने किया। इस अवसर पर रईसा बी, पालकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button