Breaking NewsBuldhanaSports–Education–Health

लोणार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में जिले में अव्वल

लोणार/फिरदोस खान पठाण

स्थानीय CBSE स्कूल लोणार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा में लगातार नौवें बैच में भी शानदार सफलता हासिल की है।

छात्रा यशिका पवन कोठारी ने बेस्ट फाइव में 99.00% अंक प्राप्त कर स्कूल और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उमेश रमेश शेटे ने 98.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृप्ती गजानन शिंबरे ने 95.80% अंक हासिल कर स्कूल और तालुका स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यशिका पवन कोठारी ने सूचना प्रौद्योगिकी और मराठी विषय में 100-100 अंक प्राप्त किए। उमेश रमेश शेटे ने सामाजिक विज्ञान और मराठी विषय में 100 अंक हासिल किए। अक्षरा हनुमंत जायभाये ने भी सूचना प्रौद्योगिकी और मराठी विषय में 100 अंक प्राप्त किए।

सूचना प्रौद्योगिकी विषय में 100 अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्रों में भक्ति ज्ञानेश्वर जायभाये, वंशिका प्रीतम लोढा, स्तुति अक्षय संचेती, रुपेश विजय कोचर, अमित संतोष सुभेदार, हर्षिता सचिनकुमार बोरा, अब्दुल रहमान बाजीग अली सिद्दिकी, श्रावणी नितीन शेवाळे और सिद्ध मनोज बरडिया शामिल हैं।

कुल 87 विद्यार्थियों में से:

  • 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
  • 21 विद्यार्थियों ने 85% से 90% के बीच अंक प्राप्त किए
  • 19 विद्यार्थियों ने 80% से 85% अंक प्राप्त किए
  • 14 विद्यार्थियों ने 70% से 80% अंक प्राप्त किए
  • 8 विद्यार्थियों ने 60% से 70% अंक प्राप्त किए
  • 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए

विद्यालय के अध्यक्ष शेख मसूद शेख उस्मान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्राचार्य दत्तात्रय कुलकर्णी, उपप्राचार्य नबिल शेख, समन्वयक अंकुश चव्हाण और समस्त शिक्षकों को बधाई दी।

इस अवसर पर संचालक मो. फैसल ने भी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button