तीर्थपुरी के भायगव्हाण क्षेत्र में जुए के अड्डे पर छापा; संचालक समेत 32 आरोपी गिरफ्तार 42 लाख 43 हजार 640 रुपये का माल जब्त

जालना/कादरी हुसैन
जालना जिले में जुआ खेलने वालों केखिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश माननीय पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल द्वारा स्थानीय अपराध शाखाकेपुलिसनिरीक्षक श्री पंकज जाधव को दिए गए थे। उनके मार्गदर्शन मेंस्थानीय अपराध शाखा और तीर्थपुरी पुलिस थाना की टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
दिनांक 23/04/2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, घनसावंगी से तीर्थपुरी जाने वाले रोड के पास भायगव्हाण क्षेत्र में कल्याण बाबुराव चिमणे (निवासी तीर्थपुरी, ता. घनसावंगी, जि. जालना) अपने निजी स्थान पर कुछ लोगों को इकट्ठा कर पैसे के बदले कॉइन देकर “झन्ना-मन्ना” नामक जुए का खेल चला रहा था।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से कुल 32 आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों के कब्जे से कुल ₹42,43,640 मूल्य का माल जब्त किया गया, जिसमें ₹68,720 नकद,4 कार, 22 मोटरसाइकिल, 28 मोबाइल फोन, अन्य सामग्री शामिल है
इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र वाघ (स्थानीय अपराध शाखा, जालना) की शिकायत पर तीर्थपुरी पुलिस थाना में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी (अंबड) डॉ. सिद्धेश्वर धुमाळ के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीमती वैशाली पवार तथा अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
