किछौछा शरीफ़ के सज्जादा नशीन मौलाना मुईन मियाँ ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाक़ात, मुस्लिम समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा

जालना/कादरी हुसैन
नई दिल्ली : मौलाना सैय्यद मुईनुद्दीन अशरफ (मुईन मियाँ), सज्जादा नशीन किछौछा शरीफ़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुस्लिम समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाक़ात के दौरान मौलाना मुईन मियाँ ने मुस्लिम समुदाय की समस्याओं, सामाजिक विकास और कल्याण से संबंधित विषयों को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समाज के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से हज 2026 को लेकर सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहयोग और समन्वय के माध्यम से समाज के विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया गया।
