Breaking NewsKannad

खादी ग्रामोद्योग फेडरेशन चेयरमैन सुरेश नागरे ने कन्नड ग्रामीण सहकारी संस्था का किया दौरा

कन्नड़/अशरफ़ अली 

अहिल्या नगर जिले के खादी ग्रामोद्योग फेडरेशन के चेयरमैन माननीय सुरेश नागरे ने कन्नड तालुका औद्योगिक बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी संस्था को सदिच्छा भेट (शुभेच्छा मुलाकात) दी। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन राजेंद्र गव्हाणे, वाइस चेयरमैन शेख तुफैल अख्तर तथा वरिष्ठ संचालक सुधाकरराव मोरे ने सुरेश नागरे एवं उनके सहयोगियों का शाल और श्रीफल देकर स्वागत किया।

दौरे के दौरान सुरेश नागरे ने संस्था के कार्यालय और भवन का निरीक्षण किया तथा कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने संस्था के चेयरमैन राजेंद्र गव्हाणे को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को मुंबई में प्रदान किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राज्यस्तरीय व्यसनमुक्ति सेवा पुरस्कार के लिए बधाई दी और उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button