Breaking NewsJalna

अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ जालना की बैठक होटल मधुबन में संपन्न, मई में “कायदे विषय” शिविर व तालुका कार्यकारिणी गठन का निर्णय

जालना/कादरी हुसैन

अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की जालना जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होटल मधुबन में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी मई माह में पत्रकारों के लिए “कायदे विषय” पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे पत्रकारों को कानूनी जानकारी एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

इसके अलावा, जिले के सभी तालुका स्तर पर कार्यकारिणी घोषित करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, ताकि संगठन का विस्तार अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही गई।

इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button