हज यात्रा पर रवाना हुए इफ्तेखार हाजी अब्दुल रऊफ सेठ का सम्मान

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड़ शहर के मशहूर व मारूफ इफ्तेखार हाजी अब्दुल रऊफ सेठ को हज यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर शुक्रवार, 8 मई 2026 को उनके सहपाठियों और मित्रों द्वारा भावपूर्ण सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संजय गांधी उर्दू हाईस्कूल कन्नड़ के वर्ष 1996 ग्रुप के साथियों ने उनका सत्कार करते हुए उन्हें हज यात्रा की मुबारकबाद दी और सकुशल यात्रा के लिए दुआएं दीं।
कार्यक्रम में शाकेर राजा, जमी़ल मंसूरी, रफीक भाई फ्रूटवाले, मुजीब सौदागर सहित संजय गांधी ग्रुप के अनेक साथी मौजूद थे। वहीं खासदार टाइम्स कन्नड़ तालुका प्रतिनिधि सय्यद अशरफ अली, मुजीब मेंबर, असलम, साबिर शेख, हाजी अब्दुल मलिक, मुशर्रफ, मुस्तकीम और अखलाक अली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने इफ्तेखार हाजी अब्दुल रऊफ सेठ को हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
