Breaking NewsCrime NewsKannad

कन्नड़ शहर में मटका और गुटखा कारोबारियों की बढ़ती दबंगई, कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने आंदोलन की दी चेतावनी

कन्नड़/अशरफ़ अली 

शहर में अवैध मटका और गुटखा कारोबार करने वाले संचालकों और मालिकों की दबंगई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से बसस्थानक परिसर, 40 गांव रोड, पिशोर रोड, भाजी मंडी और सिद्दीकी चौक क्षेत्र में खुलेआम यह अवैध कारोबार जारी होने की चर्चा शहरभर में हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन अवैध धंधों से जुड़े संचालक और मालिक इलाके में दादागिरी करते हुए खुलेआम अपना कारोबार चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन पर कई बार बड़े समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से इनका हौसला और बढ़ गया है।

शहर में चर्चा है कि संबंधित लोग खुलेआम यह कहते फिरते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस कथित दबंगई को लेकर कन्नड़ शहर की जनता में भारी नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर पुलिस प्रशासन इन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।

वहीं कन्नड़ शहर की महिलाओं में भी इस मुद्दे को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि यदि अवैध मटका और गुटखा कारोबारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन और उपोषण करने के लिए मजबूर होंगी। इसको लेकर शहरभर में गंभीर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button