Breaking NewsKannad

कन्नड़ शहर में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से बढ़ रही यातायात समस्या, कार्रवाई नहीं होने से नागरिक परेशान

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ शहर में अव्यवस्थित तरीके से खड़ी की जा रही मोटरसाइकिलों के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। शहर के सिद्दीकी चौक, तहसील रोड, बाजारपेठ, बसस्थानक परिसर, पिशोर नाका और 40 गांव रोड सहित कई प्रमुख इलाकों में सड़क किनारे बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिन-ब-दिन मोटरसाइकिलों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे यातायात में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। कई जगहों पर सड़कें संकरी हो जाने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कन्नड़ शहर की जनता में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर इस समस्या पर संबंधित प्रशासन या यातायात विभाग की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button