Breaking NewsKannadSports–Education–Health

सारा इंग्लिश स्कूल कन्नड़ की छात्रा साहेर फातेमा तुफैल अख्तर शेख ने हासिल किया प्रथम स्थान

कन्नड़/अशरफ़ अली 

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, पुणे द्वारा घोषित एसएससी परीक्षा फरवरी 2026 के परिणाम में सारा इंग्लिश स्कूल, कन्नड़ की छात्रा साहेर फातेमा तुफैल अख्तर शेख ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

साहेर फातेमा ने कुल 500 अंकों में से 443 अंक प्राप्त कर 88.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने हिंदी विषय में 96, गणित में 88, मराठी में 87, अंग्रेजी में 83, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 82 तथा सामाजिक विज्ञान में 75 अंक प्राप्त किए।

छात्रा की इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिसर और परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन तथा परिजनों ने साहेर फातेमा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button