AurangabadBreaking NewsCrime NewsKannad

पिशोर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन मामले दर्ज, 21 हजार रुपये का माल जब्त

कन्नड़ | अशरफ़ अली 

औरंगाबाद जिले के पिशोर पुलिस थाना की टीम ने 20 और 21 जून 2026 को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन अलग-अलग कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में कुल 21 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया तथा महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस द्वारा घाटशेंद्रा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 39 देशी शराब की बोतलें, जिनकी कीमत 2,340 रुपये बताई गई है, जब्त की गईं। इस मामले में अपराध क्रमांक 204/2026 के तहत धारा 65(ई) में मामला दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार वासडी क्षेत्र में 18 देशी शराब की बोतलें, जिनकी कीमत 2,160 रुपये है, बरामद की गईं। इस संबंध में अपराध क्रमांक 205/2026 के तहत धारा 65(ई) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

तीसरी कार्रवाई धामणी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने 300 लीटर सड़ा हुआ रसायन तथा 15 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त की। जब्त माल की कुल कीमत 16,500 रुपये आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 65(ई) एवं 65(एफ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रकाश भा. जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व पिशोर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक कुणाल सूर्यवंशी ने किया। इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी दराडे, भताने, भिवसेने, म्हस्के, खंबाट तथा अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button