Breaking NewsJalna

डॉ. भताने “‘ज छाया फाउंडेशन” की पहल से जालना पुलिस दल के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न

जालना | कादरी हुसैन

डॉ. गोविंद भताने की संकल्पना एवं डॉ. भताने “‘ज छाया फाउंडेशन” की पहल से जालना पुलिस दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए व्यापक बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पहल को जालना हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रदीप हुशे का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विभिन्न चिकित्सा शाखाओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में सहभागिता करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस शिविर का जालना जिले के पुलिस अधीक्षक मा. श्री तेघबीर सिंह संधू (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक मा. श्री विक्रांत साळी तथा पुलिस उपविभागीय अधिकारी मा. श्री अनंत कुलकर्णी ने दौरा कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने पुलिस दल के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिविर में दंत चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, किडनी रोग तथा मनोरोग जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

इस अवसर पर डॉ. गोविंद भताने ने कहा, “समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्यरत पुलिस दल के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी डॉ. भताने’ज छाया फाउंडेशन के माध्यम से इस तरह की जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर संचालित की जाएंगी।”

इस सफल आयोजन के लिए डॉ. गोविंद भताने ने पुलिस अधीक्षक मा. श्री तेघबीर सिंह संधू (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक मा. श्री विक्रांत साळी, पुलिस उपविभागीय अधिकारी मा. श्री अनंत कुलकर्णी, जालना हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रदीप हुशे तथा सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

शिविर की तैयारी एवं व्यवस्थापन प्रक्रिया में लोकल क्राइम ब्रांच के श्री संजय सोनवणे का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

“स्वस्थ पुलिस दल – सुरक्षित समाज” का संदेश देने वाला यह स्वास्थ्य शिविर सभी के उत्स्फूर्त प्रतिसाद के कारण अत्यंत सफल रहा।

शिविर में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर,
दंत चिकित्सा विभाग-डॉ. गोविंद भताने,डॉ.अभिसारिका भताने, नेत्र रोग विभाग-डॉ. पियुष सोमाणी, डॉ.श्रीलेखा बोरिवाले, हृदय रोग विभाग-डॉ. एकनाथ सानप,डॉ. शिल्पा देशमुख,डॉ. रामेश्वर सानप,डॉ.भूते,सामान्य चिकित्सा विभाग-डॉ. प्रदीप हुशे,डॉ. संकेत नागरे,डॉ. अमोल खावणे,डॉ. रोहित कसाट, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग-डॉ. अंजली हुशे,डॉ. प्रशांत कनडे,अस्थि रोग विभाग -डॉ. अमोल साळवे,किडनी रोग विभाग-डॉ. संदीप देशमुख,-डॉ. शालिक जाधव,मनोरोग विभाग- डॉ. सूरज सेठिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button