AurangabadBreaking News

दिव्यांग आधार बहुउद्देशीय सेवा संस्था के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष बने हसन मुलाणी

औरंगाबाद | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा

दिव्यांग आधार बहुउद्देशीय सेवा संस्था की ओर से 2 अगस्त 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में श्री हसन मुलाणी को महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शेख नासेर, संस्था के संचालक मिर्जा जकी बेग, कोषाध्यक्ष नसीर खान, सह सचिव रवी सौदागर एवं कार्याध्यक्ष कलीम खान उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने हसन मुलाणी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

दिव्यांग आधार बहुउद्देशीय सेवा संस्था, महाराष्ट्र राज्य (औरंगाबाद) ने विश्वास व्यक्त किया कि हसन मुलाणी के नेतृत्व में संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button