वाळूज महानगर में कॉक्रोच जनता पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक बुधवार को, बड़े फैसलों की संभावना

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
वाळूज महानगर क्षेत्र में कॉक्रोच जनता पार्टी की मुख्य कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पार्टी के प्रमुख सदस्य अभिजीत दीपके के सिडको वाळूज महानगर स्थित निवास पर आयोजित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में देशभर से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य शामिल हो सकते हैं। ऐसे में इस बैठक पर राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कॉक्रोच जनता पार्टी की आगामी रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा देशभर में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इसके अलावा, बैठक के दौरान पार्टी के सभी प्रमुख सदस्यों को अपने नए विचार, सुझाव और प्रस्ताव रखने का अवसर भी दिया जाएगा, ताकि भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।