AurangabadBreaking NewsPolitics

कांग्रेस दिव्यांग सेल के औरंगाबाद मध्य विधानसभा अध्यक्ष बने शेख रबीब

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

कांग्रेस दिव्यांग सेल के संगठन विस्तार के तहत सोमवार को शेख रबीब को औरंगाबाद मध्य विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति कांग्रेस शहराध्यक्ष एडवोकेट सैय्यद अकरम के हाथों दोपहर 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस अवसर पर शेख रबीब को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में कांग्रेस दिव्यांग सेल के जिला अध्यक्ष मुदस्सर अंसारी, शहर अध्यक्ष मिर्जा ज़की बेग, मोहम्मद जाकिर तथा डॉ. शहादाब श्री महाजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने शेख रबीब को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और दिव्यांग समाज के अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button