Breaking NewsSports–Education–HealthUttar Pradesh
13 साल की उम्र में उबेदूररहमान ने कुरआन हिफ्ज़ किया, परिवार में खुशी का माहौल

बाराबंकी/नूर मोहम्मद अल्वी
फतेहपुर, बाराबंकी। फतेहपुर के मोहल्ला नाला पार निवासी उबेदूररहमान पुत्र मौलाना मुजीबर्राहमान कासमी ने महज 13 वर्ष की उम्र में कुरआन-ए-पाक हिफ्ज़ करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मदरसा कासिमूल उलूम में कुरआन को याद कर हिफ्ज़ मुकम्मल किया।
उबेदूररहमान की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता मौलाना मुजीबर्राहमान कासमी ने बताया कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर परिश्रम का नतीजा है।
उबेदूररहमान के हिफ्ज़ मुकम्मल करने पर परिवार और रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं।
