काम ही पूजा है: साने गुरुजी विद्यालय में महाराष्ट्र दिवस व मजदूर दिवस पर सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मान
प्रतिनिधि: अशरफ़ अली

कन्नड़ महाराष्ट्र दिवस और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर साने गुरुजी प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय, कन्नड़ में ध्वजारोहण समारोह उत्साह और प्रेरणा से भरपूर वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ध्वजारोहण का सम्मान कन्नड़ नगर पालिका के स्वच्छता प्रमुख वाल्मीक संजय शिरसाठ, वरिष्ठ सफाई कर्मचारी श्री सुधाकर आसाराम खाजेकर और श्रीमती अनिताबाई पवार को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पूजन से हुई, जो खाजेकर और पवार के करकमलों से संपन्न हुआ। इसके बाद वाल्मीक संजय शिरसाठ ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सत्कार किया गया।
- समृद्धी सुभाष गवळी को ओलंपियाड स्पर्धा में जिला स्तर पर पहला स्थान और गोल्ड मेडल मिला।
- नंदिनी नारायण चव्हाण को ओलंपियाड में प्रावीण्य प्राप्त हुआ।
- तन्वी अमोल दांडेकर को राज्यस्तरीय मंथन स्पर्धा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इसके अलावा, कक्षा 5वीं की छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 15 छात्रों और कक्षा 8वीं में सफल 3 छात्रों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और उत्तेजनार्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद पाटील, सचिव टी.एस. कदम, संचालक नितीन पाटील, संचालिका मंगल आघाड़े, साथ ही बाळकडू कुंभकर्ण, सतीश शर्मा, प्रशांत जालनापुरकर, दोनों विभागों के मुख्याध्यापक भगवान ठाकरे (प्राथमिक) और धैर्यशील केरे (माध्यमिक), संस्था प्रतिनिधि श्रीमती हर्षदा कदम, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अनेक पालक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रंगनाथ शेलके सर ने किया, और आभार प्रदर्शन शिवराज पाटील सर ने किया।
ध्वजारोहण का सम्मान सफाई कर्मचारियों को देकर साने गुरुजी विद्यालय ने ‘काम ही पूजा है, सेवा ही साधना है’ इस मूल्य को साकार किया।
