AurangabadBreaking NewsPolitics
फुलंब्री अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर इद्रिस पटेल की नियुक्ति, सांसद कल्याणराव काले द्वारा सत्कार

फुलंब्री: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जालना लोकसभा के लोकप्रिय सांसद कल्याणराव काले ने आज फुलंब्री तालुका अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष पद पर इद्रिस पटेल की नियुक्ति के उपलक्ष्य में उनका सत्कार किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अनिस पटेल, शहर जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोईन इनामदार, फुलंब्री तालुका कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष मेटे, युवक कांग्रेस के नेता वरुण पाथरीकर, भाऊसाहेब जगताप, पप्पू ठुबे समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
