शहर में मोटर वाहन अधिनियम के तहत विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 833 वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा कुल ₹8,47,250/- का जुर्माना वसूला गया।

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर में मोटर वाहन अधिनियम का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए, जिला पुलिस अधीक्षक माननीय श्री अजय कुमार बंसल साहब एवं अपर पुलिस अधीक्षक माननीय श्री आयुष नोपाणी साहब के निर्देशानुसार, आज दिनांक 24/02/2026 को 16:00 से 19:00 बजे तक यह विशेष अभियान चलाया गया।
उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी साहब के मार्गदर्शन में, उपविभाग की यातायात शाखा के श्री प्रताप इंगळे तथा उनके पुलिसकर्मियों के साथ—सदर बाजार पुलिस स्टेशन (पोनि भारती), जालना तालुका पुलिस स्टेशन (पोनि श्री साबळे), कदीम जालना पुलिस स्टेशन (पोनि शेवाळे), चंदनझिरा पुलिस स्टेशन (पोनि पवार) और जिवाशा पुलिस स्टेशन (सपोनि चातूरे)—के अधीन स्थापित स्टॉप्स पर शहर में यह विशेष मोहीम राबविण्यात आली।
इस अभियान के दौरान शहर के 25 स्थानों पर बैरिकेड्स के साथ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अभियान में 11 अधिकारी, 98 पुलिसकर्मी, 1 आरसीपी पथक तथा 20 होमगार्ड्स ने भाग लिया। इस दौरान कुल 833 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹8,47,250/- का जुर्माना वसूला गया।
यह अभियान आगे भी वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार जारी रहेगा। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें।