जालना में कुएँ से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस की अपील

जालना/कादरी हुसैन
जालना जिले में तालुका जालना थाना क्षेत्र के रोहणवाड़ी शिवार स्थित खेत गट क्रमांक 129 की कुएँ में 24 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, कद करीब 5 फुट 6 इंच और रंग गोरा बताया गया है।
शव पर सफेद शर्ट, काली पैंट, नीली अंडरवियर (MAZELO 85 cm लिखा हुआ) तथा कमर में बेल्ट था। पहचान के निशान के रूप में दाहिने हाथ पर “सीमा” और कलाई पर “वंश”, जबकि बाएँ हाथ पर “सीमा साईनाथ” और कलाई पर “खुशी” गुदा हुआ पाया गया है। इस संबंध में 25 फरवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इस विवरण से मेल खाने वाला व्यक्ति किसी के परिचय का हो तो तत्काल पुलिस थाना तालुका जालना से संपर्क करें। पहचान कराने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।
संपर्क: एस. आर. सावळे (पुलिस निरीक्षक) 7798641505, डी. वी. पवार (पुलिस उप निरीक्षक) 9823900683, एस. बी. बेराड 9546399230, के. आर. जाधव 9929509859, व्ही. व्ही. धस 9822716311।
