यातायात शाखा की लगातार चौथे दिन भी कार्रवाई — यातायात नियम तोड़ने वाले 506 वाहनों पर कार्रवाई, कुल ₹4,81,000 का जुर्माना

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर में मोटर वाहन अधिनियम का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मा. श्री अजय कुमार बंसल साहब एवं अपर पुलिस अधीक्षक मा. श्री आयुष नोपाणी साहब के निर्देशानुसार, दिनांक 26/02/2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 13.00 बजे तक उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी साहब के मार्गदर्शन में उपविभाग की यातायात शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान का संचालन यातायात शाखा के प्रताप इंगळे एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। अभियान में सदर बाजार पुलिस स्टेशन (पोनि भारतो), जालना तालुका पुलिस स्टेशन (पोनि श्री साबळे), कदीम जालना पुलिस स्टेशन (पोनि शेवाळे), चंदनझिरा पुलिस स्टेशन (पोनि पवार) तथा जिवाशा पुलिस स्टेशन (सपोनि चातूरे) के अधीनस्थ स्टॉप्स पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जालना शहर के कुल 25 प्वाइंट्स पर बैरिकेड्स के साथ अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इस विशेष अभियान में कुल 11 अधिकारी और 101 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
अभियान के अंतर्गत कुल 506 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹4,81,000 (चार लाख इक्यासी हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया।
यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार आगे भी जारी रहेगा। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि वे मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें।
